CG Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र के कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों ने तोड़ी मर्यादा, सभी विधायक हुए निलंबित, इस मुद्दे को लेकर गरमाया सदन

CG Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र के कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों ने तोड़ी मर्यादा, सभी विधायक हुए निलंबित, इस मुद्दे को लेकर गरमाया सदन

CG Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र के कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों ने तोड़ी मर्यादा, सभी विधायक हुए निलंबित, इस मुद्दे को लेकर गरमाया सदन

CG Assembly Monsoon Session | Photo Credit: AI

Modified Date: July 15, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: July 15, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेकाहारा अस्पताल में लापरवाही
  • प्रश्नकाल में गूंजा मामला
  • गरीबों के घर तोड़े जाने का आरोप

रायपुर: CG Assembly Monsoon Session छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई है। प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में लापरवाही का मामला गूंजा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्ता पक्ष के ही विधायकों के सवालों से घिरते नजर आएं।

CG Assembly Monsoon Session जिसके बाद सदन में नकटी गांव का मामला उठा। कांग्रेस विधायक ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए गरीबों के घर तोड़े गए। इस सवाल पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कांग्रेस विधायक द्वारा​ किए गए दावा पर कहा कि उसके दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएं। उन्होंने कहा कि बिना सबूत ऐसे आरोप लगाना उचित नहीं है।

विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी कहा कि बेदखली की कार्रवाई पूरी जांच और नोटिस के बाद की गई। सभी प्रभावितों को विस्थापन आवास दिया गया। लोगों को अपना सामान निकालने के लिए पर्याप्त समय दिया गया, साथ ही घर शिफ्ट करने के लिए वाहन और मजदूरों की भी व्यवस्था की गई।

मंत्री के इस जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए स्थगन प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से खारीज कर दिया। जिससे विपक्ष नाराज होकर सदन में नारेबाजी करने लगे। सभी कांग्रेस विधायक गर्भगृह (वेल) में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। गर्भ गृह में जाकर नारेबाजी करने पर सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित हो गए।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।