CG Assembly Monsoon Session Live: सदन में गूंजा नकटी गांव का मामला, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल तो अजय चंद्राकर ने जताई कड़ी आपत्ति…देखें लाइव
CG Assembly Monsoon Session: सदन में गूंजा नकटी गांव का मामला, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल तो अजय चंद्राकर ने जताई कड़ी आपत्ति
CG Assembly Monsoon Session Live: सदन में गूंजा नकटी गांव का मामला, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल तो अजय चंद्राकर ने जताई कड़ी आपत्ति /Photo Creadit: IBC24 File
- नकटी गांव मामले को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की कोशिश की
- मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि नोटिस और जांच के बाद बेदखली की कार्रवाई की गई
- स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की, जिसके बाद हंगामे के बीच कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित कर दिए गए
रायपुर। CG Assembly Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई है। प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में लापरवाही का मामला गूंजा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्ता पक्ष के ही विधायकों के सवालों से घिरते नजर आएं।
जिसके बाद सदन में रायपुर के पास नकटी गांव मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के विधायक भिड़ गए। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों के लिए नकटी गांव के गरीबों का घर तोड़ा गया। जिस पर बीजेपी विधायक अजय चंद्रकार (Ajay Chandrakar) ने कड़ी आपत्ति जताई। अजय चंद्राकर ने कहा कि विधायक कॉलोनी के लिए घर तोड़ा जा रहा, ये साबित कीजिए, उन्होंने ये भी कहा कि एक भी दस्तावेज हो तो सदन के पटल पर रखें।
CG Assembly Monsoon Session Live विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि जांच और नोटिस के बाद बेदखली की करवाई की गई है। सभी प्रभावित को विस्थापन आवास दिया गया है। घर शिफ्ट करने गाड़ी और मजदूर दिए गए थे।
सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित
मंत्री के इस जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए स्थगन प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से खारिज कर दिया। जिससे आक्रोशित विपक्ष ने सदन में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सदन का माहौल गरमा गया और गर्भ गृह में जाकर नारेबाजी करने पर सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित हो गए।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh: रथयात्रा से पहले छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहकों पर हुई धनवर्षा, साय सरकार ने खातों में भेजे करोड़ों रुपये…हुए मालामाल
- शादी के कुछ घंटे बाद ही दून्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़
- नदी किनारे गड़े धन निकालने गए थे चार लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक की हो गई खौफनाक मौत, रूह कंपा देगी ये वारदात…पढ़ें पूरी खबर
- इंदौर से आबू धाबी का सफर हुआ आसान, आज सीएम मोहन करेंगे अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ, सिर्फ चंद घंटे में पहुंचेंगे विदेश

Facebook


