8th Pay Commission Salary: वेतन बढ़ने का सपना होगा पूरा? कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में आएगा कितना बदलाव? HRA से लेकर भत्ते तक जानिए पूरा अपडेट

8th Pay Commission Salary: 8वां केंद्रीय वेतन आयोग सिर्फ वेतन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा। इसके नियमों के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के भत्तों, पेंशन व्यवस्था और कार्य प्रणाली में भी बदलाव सोने की संभावना है। सरकार के गैजेट नोटिफिकेशन में इन बड़े बदलावों के संकेत दिए गए हैं।

8th Pay Commission Salary: वेतन बढ़ने का सपना होगा पूरा? कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में आएगा कितना बदलाव? HRA से लेकर भत्ते तक जानिए पूरा अपडेट

(8th Pay Commission Salary/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 15, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: July 15, 2026 12:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग में सैलरी के साथ भत्तों की समीक्षा होगी।
  • HRA बढ़ाने की मांग पर भी नजर रहेगी।
  • NPS, UPS और पेंशन लाभों की जांच होगी।

नई दिल्ली: 8th Pay Commission Salary: 8वां केंद्रीय वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। यह आयोग केवल वेतन बढ़ाने (8th Pay Commission Salary) तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि भत्तों, पेंशन, ग्रेच्युटी और काम करने के तरीकों की भी समीक्षा करेगा। सरकार के आधिकारिक गैजेट नोटिफिकेशन में आयोग के काम और उद्देश्यों की जानकारी दी गई है। 3 नवंबर 2025 को गठित इस आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

सभी भत्तों की होगी समीक्षा, HRA पर भी नजर

वेतन आयोग कर्मचारियों को मिलने वाले अलग-अलग भत्तों के नियम और ढांचे की जांच कर रहा है। इसका उद्देश्य कई तरह के भत्तों को आसान और बेहतर बनाना है। इससे कर्मचारियों को नए नियम, संशोधित दरें या कुछ भत्तों के विलय का फायदा मिल सकता है। कर्मचारी संगठन HRA को बढ़ाकर 40 फीसदी करने की मांग भी कर रहे हैं। जिस पर आगे फैसला लिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के आधार पर इंसेंटिव पर जोर

आयोग मौजूदा बोनस और इंसेंटिव सिस्टम की भी समीक्षा करेगा। इसका मकसद ऐसा सिस्टम तैयार करना है। जिसमें कर्मचारियों के प्रदर्शन और काम के परिणामों को महत्व दिया जाए। आने वाले समय में वेतन और अतिरिक्त लाभ केवल समय के आधार पर नहीं बल्कि कर्मचारी की दक्षता और जिम्मेदारियों से भी जुड़े हो सकते हैं।

NPS, UPS और पेंशन लाभों में बदलाव की संभावना

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary) में रिटायरमेंट से जुड़े लाभ भी अहम विषय हैं। आयोग राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) और डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी जैसे मुद्दों की समीक्षा करेगा। इसका उद्देश्य पेंशन व्यवस्था में मौजूद अंतर को कम करना और कर्मचारियों को बेहतर रिटायरमेंट लाभ उपलब्ध कराना है।

निजी क्षेत्र की सैलरी और अंतरिम रिपोर्ट पर भी ध्यान

इस बार आयोग केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी कंपनियों के वेतन ढांचे, सुविधाओं और काम करने की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखेगा। सरकार ऐसा वेतन सिस्टम (8th Pay Commission Salary) बनाना चाहती है जिससे योग्य कर्मचारियों को आकर्षित किया जा सके। आयोग को अंतिम रिपोर्ट देने के लिए मई-जून 2027 तक का समय मिला है। लेकिन जरूरत पड़ने पर वह कुछ मामलों में अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।