आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर आस्ट्रेलिया से छीन ली वनडे सीरीज, आखिरी ओवर में चाहिए थे 19 रन

Sri Lanka won the ODI series against: श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर आस्ट्रेलिया से वनडे श्रृंखला जीती

आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर आस्ट्रेलिया से छीन ली वनडे सीरीज, आखिरी ओवर में चाहिए थे 19 रन

Former Karsog MLA Mastram committed suicide

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 22, 2022 10:00 am IST

Sri Lanka won the ODI series against: कोलंबो, 22 जून (एपी) पिछले कई महीनों से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को तब जश्न मनाने का मौका मिला जब उसकी क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर चार रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद चरित असलंका (110) के शतक और धनंजय डिसिल्वा (60) के साथ उनकी 101 रन की साझेदारी के बावजूद 49 ओवर में 258 रन पर आउट हो गयी।

read more: पीवीआर का 4के लेजर प्रोजेक्शन के लिए सिनियोनिक के साथ करार

Sri Lanka won the ODI series against: दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि अपने इस स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया और आस्ट्रेलिया को 254 रन पर आउट कर दिया।

आस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 99 रन बनाये जबकि पैट कमिन्स ने 35 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये। श्रीलंका के लिये धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने और जैफ्री वंडारसे ने दो-दो विकेट लिये।

read more: जैन इरिगेशन वैश्विक सिंचाई कारोबार का विलय रिवुलिस में करेगी

आस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे, जिसे शनाका स्वयं करने के लिये आये। दसवें नंबर के बल्लेबाज मैथ्यू कुहनेमैन (15) ने तीन चौके लगाये, जिससे आस्ट्रेलिया को श्रृंखला को जीवंत रखने के लिये अंतिम गेंद पर पांच रन की जरूरत थी।

लेकिन कुहनेमैन धीमी गति की गेंद को हवा में उछाल गये और कवर में असलंका को कैच दे बैठे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com