श्रीलंका की पारी 215 रन पर सिमटी
श्रीलंका की पारी 215 रन पर सिमटी
कोलकाता, 12 जनवरी (भाषा) श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां 215 रन पर ढेर हो गई।
श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में आउट हो गई।
श्रीलंका की ओर से नुवानिदु फर्नांडो ने 50 और कुसाल मेंडिस ने 34 रन बनाए।
भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने तीन-तीन जबकि उमरान मलिक ने दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


