श्रीकांत और किरण आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में

श्रीकांत और किरण आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में

श्रीकांत और किरण आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में
Modified Date: October 11, 2023 / 10:18 pm IST
Published Date: October 11, 2023 10:18 pm IST

वांता (फिनलैंड), 11 अक्टूबर (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और किरण जॉर्ज बुधवार को यहां आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन मिथुन मंजूनाथ को हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों में भारत की रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत जर्मनी के अपने प्रतिद्वंद्वी मैक्स वीस्किरचेन के मुकाबले के बीच से हटने पर दूसरे दौर में पहुंच गए। जर्मनी का खिलाड़ी जब 6-11 से पीछा था तो उसने मुकाबले से हटने का फैसला किया।

डेनमार्क इंटरनेशनल जीतने वाले किरण ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 73 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 24-22, 15-21, 21-15 से हराया।

श्रीकांत का अगला मुकाबला जापान के केंटा सुनेयामा और इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तावितो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। किरण अगले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त चीन के लू गुआंग जू से खेलेंगे।

मंजूनाथ को हालांकि चीन के वेंग होंग यैंग के खिलाफ 19-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

साई प्रतीक और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित जोड़ी तथा रुतुपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी भी अपने-अपने शुरुआती दौर के मैच हारकर बाहर हो गई।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में