श्रीनिधि डेक्कन और शिलांग लाजोंग ने आईएफएल में गोलरहित ड्रॉ खेला
श्रीनिधि डेक्कन और शिलांग लाजोंग ने आईएफएल में गोलरहित ड्रॉ खेला
हैदराबाद, एक अप्रैल (भाषा) अंक तालिका की शीर्ष दो टीम श्रीनिधि डेक्कन एफसी और शिलांग लाजोंग एफसी के बीच बुधवार को यहां डेक्कन एरिना में इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा।
दोनों टीम बराबर अंकों के साथ इस मैच में उतरी थीं और यह मुकाबला उम्मीदों पर खरा उतरा। मैच में दोनों टीम का डिफेंस मजबूत रहा और गोलकीपरों ने अहम बचाव करके शानदार प्रदर्शन किया।
श्रीनिधि डेक्कन एफसी 11 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। शिलांग लाजोंग ठीक उसके पीछे है और राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ अंकों के मामले में बराबरी पर है।
श्रीनिधि के गोलकीपर कमलजीत सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


