स्टीफेंस ने इंडियन वेल्स के पहले मैच में वाटसन को हराया

स्टीफेंस ने इंडियन वेल्स के पहले मैच में वाटसन को हराया

स्टीफेंस ने इंडियन वेल्स के पहले मैच में वाटसन को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 7, 2021 11:41 am IST

इंडियन वेल्स , सात अक्टूबर ( एपी ) स्लोएने स्टीफेंस ने बीएनपी परीबस ओपन टेनिस के पहले मुकाबले में हीथर वाटसन को 6 . 7, 7 . 5, 6 . 1 से हरा दिया ।

स्टीफेंस ने 18 में से सात ब्रेक प्वाइंट भुनाये । वहीं वाटसन ने सात ऐस लगाये लेकिन सात डबलफॉल्ट किये । अब स्टीफेंस का सामना अमेरिका की जेसिका पेगुला से होगा ।

अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को हराने वाली अमेरिका की शेल्बी रोजर्स का सामना उक्रेन की अनहेलिना कालिनिना से होगा ।

पुरूषों के मुख्य ड्रॉ के मुकाबले गुरूवार को शुरू होंगे । तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंडी मर्रे और चार बार की चैम्पियन किम क्लाइटजर्स को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड मिला है ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में