सुआरेज ने दागा गोल, अल्मेरिया का अजेय अभियान जारी

सुआरेज ने दागा गोल, अल्मेरिया का अजेय अभियान जारी

सुआरेज ने दागा गोल, अल्मेरिया का अजेय अभियान जारी
Modified Date: January 28, 2023 / 10:38 am IST
Published Date: January 28, 2023 10:38 am IST

बार्सिलोना, 28 जनवरी (एपी) कोलंबियाई स्टार लुई सुआरेज के गोल के दम पर अल्मेरिया ने एस्पेनयोल को 3-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना अजेय अभियान जारी रखा।

अल्मेरिया ने विश्वकप के बाद दिसंबर में शुरू हुए सत्र के बाद लीग के पिछले पांच मैचों में कोई मैच नहीं गंवाया है। उसने अपने घरेलू मैदान पर 10 मैचों में से छह में जीत दर्ज की है।

कोलंबिया के स्ट्राइकर सुआरेज इस महीने के शुरू में मार्सेली से ऋण पर अल्मेरिया से जुड़े थे। उन्होंने 21वें मिनट में पहला गोल किया जो उनका अपने नए क्लब की तरफ से भी पहला गोल था।

लियो बैप्टिस्टाओ ने 61वें मिनट में गोल करके अल्मेरिया की बढ़त दोगुनी की जबकि फ्रांसिस्को पोर्टिलो ने 77वें मिनट में तीसरा गोल किया। एस्पेनयोल की तरफ से एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में जोसेलु मातो ने किया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में