पुरुषों के चांगक्वान वुशू फाइनल में 11वें स्थान पर रहे सूरज
पुरुषों के चांगक्वान वुशू फाइनल में 11वें स्थान पर रहे सूरज
नागोया, 20 सितंबर (भाषा) भारत के सूरज सिंह मयांगलांबम रविवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों के चांगक्वान वुशु फाइनल में 11वें स्थान पर रहे।
सूरज ने ऐची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में 21 प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए कुल 9.683 अंक हासिल किए।
उन्होंने गति की गुणवत्ता (ए-स्कोर) में पूरे 5.00 और कठिनाई के स्तर (सी-स्कोर) में 2.00 अंक तथा ओवरऑल प्रदर्शन (बी-स्कोर) में 2.683 अंक हासिल किए।
मकाऊ के कुओंग ची हिन (9.723) और ची कुआन सोंग (9.720) पहले दो स्थान पर रहे, जिससे पता चलता है कि शीर्ष पर कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। सूरज केवल 0.040 अंकों से पोडियम पर पहुंचने से चूक गए।
चांगक्वान अपनी तेज़ी और कलाबाजी के लिए जाना जाता है, जिसमें बिजली की गति से पंच मारना, कड़े स्टांस, ऊंची किक और हवा में ऊंची छलांग और स्पिन शामिल हैं।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


