सनराइजर्स ने फिर बनाया टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर , तीन विकेट पर 287 रन

सनराइजर्स ने फिर बनाया टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर , तीन विकेट पर 287 रन

सनराइजर्स ने फिर बनाया टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर , तीन विकेट पर 287 रन
Modified Date: April 15, 2024 / 09:18 pm IST
Published Date: April 15, 2024 9:18 pm IST

बेंगलुरू, 15 अप्रैल ( भाषा ) ट्रेविस हेड के शतक समेत अपने बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाये ।

हेड ने 41 गेंद में 102 रन बनाये जबकि हेनरिच क्लासेन ने 31 गेंद में 67 रन बनाये । अब्दुल समद ने 10 गेंद में 37 रन बनाये ।

सनराइजर्स ने इससे पहले इसी सत्र में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में तीन विकेट पर 277 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में