सनराइजर्स ने सुपर जायंट्स को दिया 157 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स ने सुपर जायंट्स को दिया 157 रन का लक्ष्य
हैदराबाद, पांच अप्रैल (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए नौ विकेट पर 156 रन बनाए।
सनराइजर्स ने 26 रन तक चार विकेट गवा दिए थे जबकि शुरुआती 10 ओवरों में टीम का स्कोर महज 35 रन था।
हेनरिच क्लासेन (41 गेंद में 62 रन) और नीतिश कुमार रेड्डी (33 गेंद में 56 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया।
सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी ने चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। प्रिंस यादव और आवेश खान को भी दो-दो सफलता मिली जबकि दिग्वेश राठी और मणिकरण सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट चटकाए।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


