न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर आठ मैच बारिश के कारण रद्द
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर आठ मैच बारिश के कारण रद्द
पाल्लेकल, 21 फरवरी (भाषा) न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप सुपर आठ ग्रुप दो का मैच शनिवार को बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द कर दिया गया ।
इससे दोनों टीमों को एक एक अंक बांटना पड़ा । हल्की बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था ।
लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी जिससे मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा ।
पाकिस्तान ने टीम में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था । वहीं न्यूजीलैंड टीम में तीन बदलाव किये गए थे । कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट के संक्रमण से उबरकर टीम में लौटे जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया ।
अब पाकिस्तान को 24 फरवरी को इंग्लैंड से खेलना है । न्यूजीलैंड टीम 25 फरवरी को श्रीलंका से खेलेगी ।
मैच रद्द होने से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिये राह कठिन हो सकती है जिन्हें सुपर आठ में दो दो मैच और खेलने हैं । श्रीलंका के मौसम को देखते हुए अगर आगे कोई मैच रद्द होता है या हार का सामना करना पड़ता है तो सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो सकते हैं ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


