मौसम की समीक्षा के बाद सर्फिंग प्रतियोगिताएं स्थगित
मौसम की समीक्षा के बाद सर्फिंग प्रतियोगिताएं स्थगित
तहारा (जापान), 26 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किए गए सर्फिंग की स्पर्धाओं को शनिवार को यहां मौसम की समीक्षा के बाद स्थगित कर दिया गया जिस कारण भारत की शीर्ष राष्ट्रीय सर्फर कमली प्रकाश और शुगर शांति गायेन को अपने पदार्पण के लिए इंतजार करना पड़ा।
कमली और शुगर शांति गायेन को महिला शॉर्टबोर्ड के दूसरे दौर में भाग लेना था।
कमली और गायेन को क्रमशः हीट तीन और सात में सिंगापुर की कैमिला मैरी स्पैकारोटेला और चीनी ताइपे की वान यू चेन का मुकाबला करना है।
सर्फर लहरों पर आगे बढ़ते हैं तथा शॉर्टबोर्ड में उनके करतबों की गुणवत्ता और कठिनाई के आधार पर उन्हें अंक दिए जाते हैं।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


