बेल्जियम को हराकर स्वीडन महिला यूरो के सेमीफाइनल में पहुंचा

बेल्जियम को हराकर स्वीडन महिला यूरो के सेमीफाइनल में पहुंचा

बेल्जियम को हराकर स्वीडन महिला यूरो के सेमीफाइनल में पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 23, 2022 12:08 pm IST

लीघ, 23 जुलाई (एपी) स्वीडन ने महिला यूरोपीय चैंपियनशिप में शुक्रवार को स्टॉपेज टाइम (90+2 मिनट) में गोल कर बेल्जियम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की जहां उसका सामना मेजबान देश इंग्लैंड से होगा।

 बेल्जियम की गोलकीपर निकी एवरार्ड ने लीघ स्पोर्ट्स विलेज में बारिश के बीच खेले गये मैच में कई शानदार बचाव किये लेकिन वह छह यार्ड की दूरी के लगाये गये लिंडा सेम्ब्रेंट की किक को रोकने में विफल रही।

पैंतीस साल की रक्षापंक्ति की खिलाड़ी सेम्ब्रेंट को क्वार्टर फाइनल मैच में मैदान पर उतरने का मौका इसलिए मिला क्योंकि टीम के कुछ खिलाड़ी कोरोना वायरस के चपेट में आ गये थे।

एपी आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में