स्वियातेक ने हालेप को हराया, इंडियनवेल्स के फाइनल में

स्वियातेक ने हालेप को हराया, इंडियनवेल्स के फाइनल में

स्वियातेक ने हालेप को हराया, इंडियनवेल्स के फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: March 19, 2022 12:50 pm IST

इंडियन वेल्स, 19 मार्च (एपी) इगा स्वियातेक ने प्रत्येक सेट में वापसी करते हुए सिमोना हालेप को 7-6 6-4 से शिकस्त देकर बीएनपी पारीबस टेनिस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया।

गत चैम्पियन पाउला बाडोसा शुक्रवार की रात दूसरे सेमीफाइनल में मारिया सकारी के सामने होंगी।

पुरूषों के वर्ग में टेलर फ्रिट्ज ने सर्बिया के मियोमीर केसमानोविच को 7-6, 3-6, 6-1 से शिकस्त देकर पांच महीनों में दूसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

फ्रिट्ज का सामना अब रूस के सातवें वरीय आंद्रे रूबलेव से होगा जिन्होंने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-5 6-2 से हराया।

शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में दोनों स्पेनिश खिलाड़ी आमने सामने होंगे जिसमें राफेल नडाल का सामना 18 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज से होगा।

एपी नमिता आनन्द आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में