इंडियन वेल्स फाइनल में स्वियातेक का सामना सक्कारी से

इंडियन वेल्स फाइनल में स्वियातेक का सामना सक्कारी से

इंडियन वेल्स फाइनल में स्वियातेक का सामना सक्कारी से
Modified Date: March 16, 2024 / 01:36 pm IST
Published Date: March 16, 2024 1:36 pm IST

इंडियन वेल्स, 16 मार्च ( एपी ) शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक ने मार्ता कोस्तियुक को 6 . 2, 6 . 1 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना मारिया सक्कारी से होगा ।

स्वियातेक का इस साल जीत हार का रिकॉर्ड 19 . 2 का हो गया ।

वहीं सक्कारी ने वर्षाबाधित मैच में कोको गॉ को 6 . 4, 6 . 7, 6 . 2 से हराया ।

स्वियातेक ने सक्कारी के खिलाफ पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं ।

पुरूष युगल फाइनल में क्रोएशिया के निकोलो मेकटिच और नीदरलैंड के वेसले कूलहोफ ने पांचवीं वरीयता प्राप्त स्पेन के मार्शल ग्रानोलेर्स और अर्जेंटीना के होराशियो जेबालोस को 7 . 6, 7 . 6 से हराया ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में