स्वितोलिना आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में

स्वितोलिना आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में

स्वितोलिना आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 13, 2021 4:15 am IST

मेलबर्न, 13 फरवरी (एपी ) आस्ट्रेलियाई ओपन के छठे दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल को सराहने के लिये कोई दर्शक कोर्ट पर नहीं था जबकि दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6 . 4, 6 . 0 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया ।

एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है ।इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे ।

स्वितोलिना 2019 में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची थी ।

शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल और चौथी रैंकिंग वाले डेनिल मेदवेदेव के मैच भी आज होंगे ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में