सीरिया, मॉरीशस इंटरकांटिनेंटल कप में भाग लेंगे
सीरिया, मॉरीशस इंटरकांटिनेंटल कप में भाग लेंगे
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को बताया कि दो से 10 सितंबर तक हैदराबाद में खेले जाने वाले इंटरकांटिनेंटल कप में सीरिया और मॉरीशस की टीमें भाग लेंगी।
सीरिया वर्तमान में फीफा रैंकिंग में 93 वें स्थान पर है, जबकि मॉरीशस 179 वें स्थान पर है।
भारत 124 वें स्थान पर है।
इंटरकांटिनेंटल कप का यह चौथा सत्र है। इससे पहले इसका आयोजन मुंबई (2018), अहमदाबाद (2019) और भुवनेश्वर (2023) में हुआ है।
भारत ने 2018 और 2023 में इस टूर्नामेंट जीता था जबकि 2019 में उत्तर कोरिया इसका चैम्पियन बना था।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


