टी20 क्रिकेट कप्तान श्रेयस ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन की तारीफ की

टी20 क्रिकेट कप्तान श्रेयस ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन की तारीफ की

टी20 क्रिकेट कप्तान श्रेयस ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन की तारीफ की
Modified Date: August 2, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: August 2, 2026 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन की तारीफ की और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों की खास तौर पर प्रशंसा की ।

भारतीय मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया ।

अय्यर ने एक्स पर लिखा ,‘‘ टीम इंडिया का राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन । हमारे मुक्केबाजों ने ग्लास्गो में ढेरों स्वर्ण जीते । हमारे चैम्पियंस और पैरा खिलाड़ियों को देश को प्रेरित करने के लिये बधाई । भारत की जर्सी पहनने वाले हर खिलाड़ी पर गर्व है ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में