रिकी पोंटिंग के साथ बात करना बड़ी उपलब्धि होगी, अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं Talking with Ponting will be a great achievement: Yash Dhul

रिकी पोंटिंग के साथ बात करना बड़ी उपलब्धि होगी, अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल

yash dhull

Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 16, 2022 7:02 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च । Talking with Ponting great achievement: भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि यह उनके लिये बड़ी उपलब्धि होगी।

read more: Raigarh : Chit Fund Company के 6 Director Arrest | जिले के 17 लोगों से 1.74 करोड़ की ठगी

धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिये अपनी टीम में चना है। इस 19 वर्षीय बल्लेबाज ने फ्रेंचाइजी की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह आईपीएल में हिस्सा लेने का मेरा पहला मौका है और मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसमें अपना शत प्रतिशत दे रहा हूं।’’

read more: महाराष्ट्र : परीक्षा का पर्चा लीक करने में शामिल पाए जाने पर स्कूलों का पंजीकरण रद्द होगा

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऋषभ भैया (पंत) और डेविड वार्नर के साथ बातचीत करने के लिये उत्सुक हूं। मैं रिकी पोंटिंग से मिलने के लिये भी बहुत उत्साहित हूं। वह महान खिलाड़ी रहे हैं। उनके साथ बातचीत करना मेरे लिये बड़ी उपलब्धि होगी।’’

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com