वॉरसेस्टरशर (इंग्लैंड), 22 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने मौजूदा साल का भारत के बाहर सर्वश्रेष्ठ नतीजा हासिल किया जब वह यहां इंग्लिश ओपन में संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर रहे।
तलवार मामूली अंतर से शीर्ष 10 में जगह बनाने से चूक गए। उनका कुल स्कोर 10 अंडर रहा और वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे खिलाड़ियों से एक शॉट पीछे रहे।
अंतिम दौर में चार अंडर 68 का स्कोर बनाने वाले तलवार को शीर्ष 10 में जगह बनाने के लिए अंतिम होल में एक बर्डी की जरूरत थी लेकिन वह पार का स्कोर ही बना पाए।
इस साल भारत में तलवार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पीजीटीआई ओपन में संयुक्त दूसरे स्थान पर रहना रहा है।
अमेरिका के जॉन कैटलिन (67) ने प्ले ऑफ में नॉर्वे के क्रिस्टियन क्रोग योहानसेन (66) को पछाड़कर खिताब जीता। दोनों का स्कोर 18 अंडर रहा था जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पांच शॉट बेहतर था।
भाषा सुधीर मोना
मोना