Lucknow Coaching Center Fire Video: राजधानी में फिर एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, अंदर मौजूद थे कई छात्र, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Ads

Lucknow Coaching Center Fire Video: लखनऊ के अलीगंज स्थित पूर्णिया इलाके में एक दूकान और उसके ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर में आग लग गई।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 04:41 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 04:44 PM IST

Lucknow Coaching Center Fire Video/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के अलीगंज स्थित पूर्णिया इलाके में दूकान और कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग।
  • कई लोगों ने इमारत से कूदकर बचाई अपनी जान।
  • घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है।

Lucknow Coaching Center Fire Video: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पूर्णिया इलाके में एक दूकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी इमारत धुएं और लपटों की चपेट में आ गई। दुकान के ऊपर एक कोचिंग सेंटर चल रहा था, जिसकी वजह से स्थिति काफी भयानक हो गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राओं और अन्य कई लोगों में दहशत फ़ैल गई। धुएं और आग की लपटों ने पूरी इमारत को घेर लिया, जिससे अंदर मौजूद लोगों के सामने बाहर निकलने की चुनौती खड़ी हो गई।

लोगों ने इमारत से कूदकर बचाई जान

आग लगने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि, हालात इतने गंभीर थे कि, कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए छज्जों और छत से कूद गए। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। (Lucknow Coaching Center Fire Video) बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी दौरान दमकल विभाग और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

Lucknow Coaching Center Fire Video:  फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस और अन्य बचाव दल इमारत के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। (Lucknow Coaching Center Fire Video)  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रदेश के सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, घायलों को उचित इलाज उपलब्ध करवाया जाए। इसके साथ ही प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा गया है ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

Lucknow Coaching Center Fire Video:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। (Lucknow Coaching Center Fire Video) प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अलीगंज के पुरनिया इलाके में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है और लोग लगातार बचाव कार्य की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-