ट्राओर के गोल से वोल्व्स ने फुल्हम को हराया

ट्राओर के गोल से वोल्व्स ने फुल्हम को हराया

ट्राओर के गोल से वोल्व्स ने फुल्हम को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 10, 2021 5:58 am IST

लंदन, 10 अप्रैल (एपी) एडम ट्राओर के दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से वोल्वरहैम्टन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में फुल्हम को 1-0 से हराया।

स्पेन के विंगर ट्राओर को दायें छोर से पास मिला जिस पर उन्होंने फुल्हम के गोलकीपर अल्फोंसे एरोला को छकाकर गोल दागा। यह दिसंबर 2019 के बाद उनका पहला गोल है।

इस जीत से वोल्व्स के 31 मैचों में 38 अंक हो गये हैं और वह 12वें स्थान पर पहुंच गया है। फुल्हम पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। उसके 32 मैचों में 28 अंक हैं और वह 20 टीमों की लीग में 18वें नंबर पर है।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में