ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कोहली को बताया रन मशीन,कहा-रोकने के तरीके मौजूद

Ads

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कोहली को बताया रन मशीन,कहा-रोकने के तरीके मौजूद

  •  
  • Publish Date - November 3, 2018 / 07:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

भुवनेश्वर। एक समय में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जेफ थॉमसन की गेंदें बल्लेबाजों को खौफ में रखती थीं और उन्हें हिलने का मौका नहीं देती थीं। हालांकि क्रिकेट अब काफी बदल चुका है। पहले सचिन और अब विराट कोहली जैसे बल्लेबाज बॉलर्स के लिए खतरा हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के 68 वर्षीय दिग्गज गेंदबाज थॉमसन ने कहा है कि दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों को काबू करने के तरीके मौजूद हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में 1-4 से हारने के बाद भारतीय टीम इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचेगी। कोहली एंड कंपनी के लिए यहां अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 255 विकेट लेने वाले थॉमसन ने ओडिशा की राजधानी में पहले एकामरा स्पोर्ट्स लिटरेसी फेस्टिवल के दौरान डेथ ऑफ ए फास्ट बोलरमुद्दे पर बोलते हुए ने कहा, ‘जब तक मैं कोहली को गेंदबाजी नहीं करूंगा तब तक इस पर कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा, ‘कोहली बेशक शानदार खेल रहे हैं लेकिन बल्लेबाजों को रोकने के तरीके होते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप उन्हें पूरी तरह से रोक सकते हैं लेकिन अगर आप 1-2 ओवर तक उन्हें रन न बनाने दें तो वे गलती कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंइलेक्शन कमिश्नर से हुई पांच साल से एक ही जगह जमे कर्मचारियों की शिकायत 

बता दें कि कोहली हाल ही में सबसे तेजी से 10000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं लेकिन क्रिकेट पंडित इंग्लैंड के खिलाफ बनाई उनकी दो सेंचुरी को काफी अहम आंक रहे हैं। 2014 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली का प्रदर्शन काफी खराब रहा था लेकिन इस बार उन्होंने उसे पीछे छोड़कर शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंऐश्वर्या को तलाक देंगे तेज प्रताप, कोर्ट में लगाई याचिका, लालू बेचैन 

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन पर थॉमसन ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि बाकी टीम भी हमारे गेंदबाजों के सामने कोहली की तरह ही खेले। भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत 21 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टी20 से होगी।

वेब डेस्क, IBC24