BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बीसीसीआई प्रदेश संघों को आधुनिक ‘एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम’ देगा

बीसीसीआई प्रदेश संघों को आधुनिक ‘एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम’ देगा

बीसीसीआई प्रदेश संघों को आधुनिक ‘एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम’ देगा
Bhasha
Published: 01 Oct 2024 | 6:10 pmModified: 01 Oct 2024 | 6:10 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर ( भाषा ) भारतीय क्रिकेट बोर्ड प्रदेश संघों को आधुनिक ‘एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम ’ (एएमएस) देगा जिससे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी ।

प्रदेश संघों को भेजे पत्र में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि बेंगलुरू के सेंटर आफ एक्सीलैंस की एक टीम एएमएस के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी देने के लिये जल्दी ही उन तक पहुंचेगी ।

शाह ने पत्र में लिखा ,‘‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई सभी प्रदेश संघों को एएमएस देगा जिसका खर्च बीसीसीआई वहन करेगा ।’’

दिसंबर में आईसीसी चेयरमैन बनने जा रहे शाह ने कहा ,‘‘ प्रदेश संघ इससे खिलाड़ियों का बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे पायेंगे ।’’

एएमएस खिलाड़ियों को जोखिम और तैयारियों पर सूचना देने के साथ कोचों और प्रशासकों को प्रदर्शन अलर्ट, चोटों और फिटनेस पर विश्लेषण और कार्यभार मॉनिटरिंग भी करेगा । ये सभी सूचनायें मोबाइल ऐप के जरिये साझा की जा सकती हैं ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बीसीसीआई प्रदेश संघों को आधुनिक ‘एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम’ देगा

People also search for:Sports BCCI AMS