Team India Winning Percentage Today: आज के मैच में टीम इंडिया के जीतने का कितने प्रतिशत चांस है? गुगल ने जताया अनुमान, जानिए अब तक पाकिस्तान को टी20 विश्वकप में भारत ने कितने बार हराया

Ads

Team India Winning Percentage Today: आज के मैच में टीम इंडिया के जीतने का कितने प्रतिशत चांस है? गुगल ने जताया अनुमान, जानिए अब तक पाकिस्तान को टी20 विश्वकप में भारत ने कितने बार हराया

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 11:27 AM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 12:54 PM IST

Team India Winning Percentage Today: आज के मैच में टीम इंडिया के जीतने का कितने प्रतिशत चांस है? गुगल ने जताया अनुमान / Image: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भारत की जीत की संभावना 72%
  • विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट
  • कल रात से बारिश नहीं हुई है और आसमान साफ़ है

नई दिल्ली: Team India Winning Percentage Today टी20 विश्वकप 2026 का बेहद रोमांचक मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए भारत में जगह-जगह हवन अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत की पूरी तैयारी कर ली है और सबसे अच्छी बात ये है कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हैं। वहीं, बात करे मौसम की बात ताजा जानकारी के अनुसार मौसम साफ और कल रात से कोलंबो में बारिश नहीं हुई है। देखा जाए तो पूरी तरह से मैच होने के आसार हैं, तो चलिए जानते हैं भारत-पाकिस्तान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य…

Team India Winning Percentage Today भारत ने पाकिस्तान को कितनी बार हराया

  • 2007 (ग्रुप स्टेज): मैच टाई (भारत बॉल-आउट में जीता)
  • 2007 (फाइनल): भारत 5 रन से जीता
  • 2012: भारत 8 विकेट से जीता
  • 2014: भारत 7 विकेट से जीता
  • 2016: भारत 6 विकेट से जीता
  • 2021: पाकिस्तान 10 विकेट से जीता
  • 2022: भारत 4 विकेट से जीता (विराट कोहली की ऐतिहासिक 82* वाली पारी)
  • 2024: भारत 6 रन से जीता (न्यूयॉर्क में 119 रन डिफेंड किए)

सिर्फ एक बार ही जीत पाई है पाकिस्तान

Team India Winning Percentage Today आंकड़ों को देखकर ये पता चलता है कि टी20 विश्वकप मुकाबले में पाकिस्तान सिर्फ एक बार ही भारत को हरा पाई है। वहीं, वनडे विश्वकप की बात करें तो इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान अभी तक भारत को हरा नहीं पाई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि आज के मुकाबले में आंकड़े 9-1 होता या पाकिस्तान को भारत के खिलाफ दूसरी बार जीत मिलेगी।

जीत का चांस किसका ज्यादा

बात करें मैच में जीत के चांस की तो बता दें कि भारतीय फैन्स का पारा हाई है और टीम इंडिया की जीत का इंतजार है। ऐसे में गुगल ने भी अनुमान जताते हुए कहा है कि आज के मैच में भारत की जीत का चांस 72 प्रतिशत है। जबकि मात्र 28 प्रतिशत चांस पाकिस्तान की जीत का है। हालांकि मैच में जीत और हार का टॉस पर भी असर देखने को मिलेगा।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें

क्या कोलंबो में आज बारिश मैच बिगाड़ सकती है?

ताजा जानकारी के अनुसार, कल रात से बारिश नहीं हुई है। हालांकि कोलंबो का मौसम अनिश्चित रहता है, लेकिन वर्तमान स्थिति पूरे 20-20 ओवर के मैच के अनुकूल है।

अभिषेक शर्मा की वापसी से टीम में क्या बदलाव होगा?

अभिषेक शर्मा की वापसी से भारत को पावरप्ले में एक बाएं हाथ का आक्रामक विकल्प मिलेगा, जो पाकिस्तान के स्पिनरों, विशेषकर उस्मान तारिक के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।

टॉस जीतने वाली टीम क्या चुनेगी?

कोलंबो की पिच पर शाम को ओस (Dew) गिर सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान हो।

क्या उस्मान तारिक भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेंगे?

हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने चेतावनी दी है, लेकिन भारतीय टीम ने उनके 'रुकावट' वाले एक्शन के लिए नेट्स पर विशेष अभ्यास किया है।

भारत की जीत का प्रतिशत इतना अधिक क्यों है?

हालिया फॉर्म, बुमराह की घातक गेंदबाजी और टी20 विश्व कप में भारत का मनोवैज्ञानिक दबाव (7-1 का रिकॉर्ड) ही भारत को 72% पसंदीदा बनाता है।