जयपुर, 23 सितंबर (भाषा) तेलुगु टाइटंस ने मंगलवार को एसएमएस इंडोर स्टेडियम में खेले गए पीकेएल के 12वें सत्र के मुकाबले में गुजरात जाइंट्स को करीबी मुकाबले में 30-29 से हराकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
भरत हुड्डा के नौ और विजय मलिक के सात अंक की बदौलत टाइटंस ने मोहम्मदरेजा शादलुई के शानदार प्रदर्शन को बेअसर करते हुए बेहद करीबी जीत हासिल की।
टाइटंस की टीम मध्यांतर तक 12-10 से आगे थी।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द