गुकेश को मिली लगातार दूसरी शिकस्त, सरीन ने एरिगैसी को हराया

Ads

गुकेश को मिली लगातार दूसरी शिकस्त, सरीन ने एरिगैसी को हराया

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 09:19 PM IST

चेन्नई, 21 जुलाई (भाषा) ग्रैंडमास्टर एम. प्रणेश ने विश्व चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी बार शिकस्त देकर चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में बड़ा उलटफेर किया तो वहीं, ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पराजित किया।

टूर्नामेंट में अब एक और दौर का मुकाबला बचा है ऐसे में एरिगैसी की हार का सबसे बड़ा फायदा फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा को मिला। फिरोजा छठे दौर में ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेलाने के बाद चार अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

एरिगैसी और अब्दुसत्तोरोव एक समान 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

मुकाबले के दौरान एक समय ऐसा लगा कि गुकेश अपनी पहली जीत दर्ज कर लेंगे, लेकिन प्रणेश ने उनकी गलती का फायदा उठाकर 39 चालों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

एरिगैसी को संयुक्त बढ़त बनाए रखने के लिए सरीन के खिलाफ केवल ड्रॉ की जरूरत थी। यह मुकाबला लंबे समय तक बराबरी का दिखा, लेकिन निहाल ने एक शानदार चाल के बाद बाजी पूरी तरह पलट दी। एरिगैसी को 60 चालों के बाद हार स्वीकार करनी पड़ी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

ताजा खबर