मैच फिक्सिंग मामले में टेनिस खिलाड़ी रिहा

मैच फिक्सिंग मामले में टेनिस खिलाड़ी रिहा

मैच फिक्सिंग मामले में टेनिस खिलाड़ी रिहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 5, 2021 4:45 am IST

पेरिस, पांच जून ( एपी ) पिछले साल फ्रेंच ओपन में मैच फिक्सिंग के संदेह में गिरफ्तार की गई रूसी टेनिस खिलाड़ी को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है।

याना सिजिकोवा को गुरूवार को पेरिस में फ्रेंच ओपन युगल मैच खेलने के बाद गिरफ्तार किया गया था ।अधिकारियों ने बताया कि उनसे पूछताछ की गई लेकिन कोई आरोप नहीं लगाये गए थे ।वह हालांकि जांच के दायरे में है।

सिजिकोवा ने आरोपों का खंडन किया और उनके वकील ने बताया कि वह मानहानि का दावा ठोंकने की सोच रही हैं ।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि सिजिकोवा को रिश्वत देने और सुनियोजित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जो 2020 में हुए थे ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में