यूरोपीय टी20 फ्रेंचाइजी लीग 26 अगस्त से शुरू होगी
यूरोपीय टी20 फ्रेंचाइजी लीग 26 अगस्त से शुरू होगी
डबलिन, 28 जुलाई (भाषा) यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने मंगलवार को पहले सत्र का कार्यक्रम जारी किया जिसके अनुसार छह टीमें 26 अगस्त से 20 सितंबर तक नीदरलैंड और आयरलैंड में मुकाबले खेलेंगी ।
पहले मैच में जोंटी रोड्स की रोटरडम डॉकर्स का सामना स्टीव वॉ की एम्सटर्डम फ्लेम्स से द हेग में 26 अगस्त को होगा ।
दूसरा मैच 27 अगस्त को राहुल द्रविड़ की डबलिन गार्डियंस और ग्लेन मैक्सवेल की बेलफास्ट वोल्व्स के बीच होगा ।
टूर्नामेंट की शुरूआत वूरबर्ग में होगी जिसके बाद मैच डबलिन के मालाहिडे क्रिकेट क्लब पर खेले जायेंगे । इसी मैदान पर क्वालीफायर और फाइनल होंगे ।
ईटीपीएल के संस्थापक अभिषेक बच्चन, सौरव बनर्जी, प्रियंका कौल और धीरज मल्होत्रा हैं । इसका आयोजन क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट संघ के सहयोग से हो रहा है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


