भारत की अंडर-19 टीम श्रीलंका में तीन युवा एकदिवसीय और दो ‘टेस्ट’ खेलेगी

भारत की अंडर-19 टीम श्रीलंका में तीन युवा एकदिवसीय और दो ‘टेस्ट’ खेलेगी

भारत की अंडर-19 टीम श्रीलंका में तीन युवा एकदिवसीय और दो ‘टेस्ट’ खेलेगी
Modified Date: May 20, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: May 20, 2026 6:47 pm IST

कोलंबो, 20 मई (भाषा) श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को घोषणा की कि भारत की अंडर-19 टीम चार से 23 जुलाई के बीच श्रीलंका का दौरा करेगी और मेजबान टीम के खिलाफ तीन युवा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार दिवसीय दो ‘टेस्ट’ मैच खेलेगी।

भारत की अंडर-19 टीम 30 जून को कोलंबो पहुंचेगी और फिर हंबनटोटा जाएगी जहां वह चार, छह और नौ जुलाई को 50 ओवर के तीन मैच खेलेगी।

दो बहु दिवसीय मुकाबलों में से पहला मैच 13 से 16 जुलाई तक गॉल में होगा जबकि दूसरा मैच 20 से 23 जुलाई तक कोलंबो में खेला जाएगा।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में