भारतीय पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी
भारतीय पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी
लुसाने (स्विट्जरलैंड), 18 मार्च (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम 15 अगस्त को नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन में होने वाले एफआईएच विश्व कप के अपने पहले मैच में वेल्स का सामना करेगी।
वेल्स के बाद भारत 17 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगा। उसके बाद 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा।
इस साल 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में एफआईएच पुरुष और महिला विश्व कप दोनों एक साथ आयोजित किए जाएंगे।
महिलाओं की प्रतियोगिता में भारत 16 अगस्त को एम्स्टेलवीन में अपने पहले मैच में चीन से भिड़ेगा।
इसके बाद भारतीय महिला टीम 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से और 20 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगी।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


