बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 बारिश की भेंट चढ़ा
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 बारिश की भेंट चढ़ा
चटगांव, 29 अप्रैल (एपी) बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां होने वाला दूसरा टी20 क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा।
काफी इंतजार करने के बावजूद बारिश के रुकने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही थी जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला किया गया।
पहले मैच में छह विकेट की जीत के बाद बांग्लादेश तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।
श्रृंखला का अंतिम मैच मीरपुर में शनिवार से खेला जाएगा।
बांग्लादेश ने इससे पहले तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


