गुवाहाटी, सात अप्रैल (भाषा) राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मंगलवार को यहां खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच के टॉस में बारिश के कारण विलंब हो गया है।
टॉस शाम सात बजे होना था लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
सोमवार को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।
भाषा सुधीर
सुधीर