इंतजार खत्म, आईएसएल का सत्र नए प्रारूप में शुरू होगा

इंतजार खत्म, आईएसएल का सत्र नए प्रारूप में शुरू होगा

इंतजार खत्म, आईएसएल का सत्र नए प्रारूप में शुरू होगा
Modified Date: February 13, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: February 13, 2026 9:42 pm IST

कोलकाता, 13 फरवरी (भाषा) महीनों की अनिश्चितता, प्रशासनिक फेरबदल और अंतहीन अटकलों के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सत्र लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को एक नए छोटे प्रारूप में शुरू होगा।

इस चरण में लगभग चार महीने की देरी हुई थी जिसे अब 14 टीमों के साथ एक छोटे प्रारूप में खेला जाएगा।

फुटबॉल कैलेंडर में कम समय बचा होने के कारण अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दूसरे चरण और पारंपरिक प्लेऑफ चरण को हुए एक राउंड-रॉबिन प्रारूप को चुना है।

हर टीम तीन महीने की लीग में 13 मैच खेलेगी और तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चैंपियन बनेगी।

गत चैंपियन और कोलकाता की बड़ी टीम मोहन बागान सुपर जायंट शनिवार को शाम पांच बजे साल्ट लेक स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स एफसी के साथ शुरुआती मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर सत्र की शुरुआत करेगी।

शाम को नई प्रेमोट हुई इंटर काशी का मुकाबला सुपर कप चैंपियन एफसी गोवा से शाम 7.30 बजे होगा।

इस सत्र में कोई दूसरा मौका नहीं होगा, कोई नॉकआउट नहीं होगा, बल्कि सिर्फ 91 मैच होंगे जहां सिर्फ निरंतरता ही चैंपियन का फैसला करेगी।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में