Alirajpur Suicide Case: मां ने बच्चों साथ पीया कीटनाशक, तीन बच्चों की हुई मौत, महिला का इलाज जारी

Alirajpur Suicide Case: अलीराजपुर जिले में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ चाय में कीटनाशक मिला कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Alirajpur Suicide Case: मां ने बच्चों साथ पीया कीटनाशक, तीन बच्चों की हुई मौत, महिला का इलाज जारी

Alirajpur Suicide Case|| Image- Symbolic (Canva)

Modified Date: February 13, 2026 / 10:50 pm IST
Published Date: February 13, 2026 10:43 pm IST
HIGHLIGHTS

Alirajpur Suicide Case: अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक माँ ने दिलदहला देने वाला ख़ौफ़नाक कदम उठाया। महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ चाय में कीटनाशक मिला कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसमे महिला की जान तो बच गई लेकिन उसके तीनो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल घटना जिले के (Alirajpur Suicide Case) आम्बुआ थाना क्षेत्र के अडवाड़ा गांव की है, जहाँ माफ़ीदार फलिए में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को चाय में कीटनाशक मिला कर पिला दिया और बाद में ख़ुद भी वही चाय पी ली। जिसके बाद चारों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन महिला सहित तीनो बच्चों को जिला अस्पताल ले कर पहुँचे, लेकिन रास्ते में ही 7 वर्षीय बालिका ने दम तोड़ दिया।

महिला का इलाज जारी

Alirajpur Suicide Case:  जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दो बच्चों सहित महिला को गुजरात के दाहोद रेफर कर दिया। लेकिन दाहोद ले जाते वक्त रास्ते में दो बच्चों की भी मौत हो गई, जिनमें एक 5 वर्षीय बालक और एक 3 वर्षीय बालिका शामिल है। फिलहाल महिला का इलाज दाहोद में जारी है, (Alirajpur Suicide Case) जहाँ उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

Alirajpur Suicide Case:  इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अडवाड़ा गाँव पहुँचे और महिला के परिजनों से (Alirajpur Suicide Case) घटना के संबंध में पूछताछ की। एसपी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, महिला का पति गुजरात मजदूरी करने गया है, इसी बीच शुक्रवार शाम को महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है, आम्बुआ थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से अडवाड़ा गाँव के माफ़ीदार फलिए में मातम पसरा हुआ है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.