भारत और जापान के बीच पांच ओवर का मैच होगा, पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

Ads

भारत और जापान के बीच पांच ओवर का मैच होगा, पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 12:36 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 12:36 PM IST

सानो (जापान), 22 सितंबर (भाषा) भारत ने जापान के खिलाफ बारिश से प्रभावित ऐतिहासिक टी20 क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण यह मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया और आखिर में इसे पांच-पांच ओवर का कर दिया गया।

यह मैच भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

भाषा पंत

पंत