संन्यास के बाद दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को विदेशी टीम ने बनाया अपना कप्तान, मैदान में गगनचुंबी छक्के लगाने के लिए हैं मशहूर

Ian Dev Singh Became Captain of Seattle Thunderbolts | संन्यास के बाद दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को विदेशी टीम ने बनाया अपना कप्तान

संन्यास के बाद दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को विदेशी टीम ने बनाया अपना कप्तान, मैदान में गगनचुंबी छक्के लगाने के लिए हैं मशहूर
Modified Date: August 24, 2024 / 04:42 pm IST
Published Date: August 24, 2024 4:42 pm IST

नई दिल्ली: Ian Dev Singh Became Captain of Seattle Thunderbolts  टीम इंडिया में अब टैलेंटेड खिलाड़ियों की कमी नहीं है। एक के बाद एक धाकड़ बल्लेबाज और बॉलर अलग-अलग राज्यों से निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में ​सिलेक्टर्स के लिए किसे चयन करें और किसे सिलेक्ट न करें ये बड़ी समस्या है। हालांकि चयनकर्ताओं की ओर से सभी पहलुओं को देखकर खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाता है। बता दें कि आज ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने सभी फार्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी बड़ी खबर ये भी है कि एक दूसरे भारतीय खिलाड़ी को विदेशी टीम ने अपना कप्तान बनाया है।

Read More:   Jabalpur News : सम्राट अशोक की मूर्ति तोड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर तोड़ी थी प्रतिमा 

Ian Dev Singh Became Captain of Seattle Thunderbolts  दरअसल हम बात कर रहे हैं इयान देव चौहान की जो जम्मू-कश्मीर की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। सिएटल थंडरबोल्ट्स ने माइनर लीग क्रिकेट के अगले सीजन के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व खिलाड़ी इयान देव सिंह चौहान को अपना कप्तान नियुक्त किया है। सिएटल थंडरबोल्ट्स ने कप्तान के नाम का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इयान चौहान को 2024 सीज़न के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज, इयान टीम में नेतृत्व के अनुभव का खजाना लेकर आए हैं, उन्होंने स्टंप के पीछे और बल्ले से दोनों ही तरह से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी गतिशील खेल शैली और रणनीतिक मानसिकता उन्हें कप्तानी के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त बनाती है।’

Read More: Helicopter crashes in Pune: मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल

बता दें कि इयान देव सिंह चौहान ने पिछले साल ही घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। भद्रवाह के रहने वाले इयान देव सिंह रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेला था। इसके अलावा इयान जम्मू-कश्मीर के एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2005 में भारत में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रमंडल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Read More: Online Satta : धड़ल्ले से चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का व्यापार, क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

इयान देव सिंह चौहान के घरेलू करियर की बात की जाए तो उन्होंने 93 फर्स्ट क्लास मैच, 72 लिस्ट ए मैच और 48 टी20 मैच खेले थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37.55 की औसत से 5558 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक देखने को मिले थे। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 24.28 की औसत से 1627 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए थे। वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 876 रन बनाए हैं। बता दें, इयान देव सिंह चौहान इंडिया ग्रीन, नॉर्थ जोन, इंडिया बोर्ड प्रेसिडेंट 11 और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए भी खेला था।

Read More: Chhatarpur City Kotwali News : सिटी कोतवाली थाने पर पथराव से पहले सोशल मीडिया में की गई थी अपील, एसपी ने किया बड़ा खुलासा

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ian Chauhan (@ianchauhan_official)

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"