CG Transfer Latest News: छत्तीसगढ़ में एक और प्रशासनिक फेरबदल! बदले गए इस विभाग के कई बड़े अफसर, कईयों को संचालनालय में मिली पोस्टिंग, देखें सूची
छत्तीसगढ़ में एक और प्रशासनिक फेरबदल! बदले गए इस विभाग के कई बड़े अफसर, CG Transfer Latest News: Reshuffle in Women and Child Development Department
रायपुर। CG Transfer Latest News: छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 14 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिला स्तर से संचालनालय और राज्य स्तरीय संस्थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
CG Transfer Latest News: जारी सूची के अनुसार जगरानी एक्का को धमतरी जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास बनाया गया है। वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया को बेमेतरा से उप संचालक संचालनालय और अजय शर्मा को जशपुर से उप संचालक संचालनालय भेजा गया है। नेरकर को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र, रायपुर में उप संचालक बनाया गया है, जबकि अवनी बिस्वाल को वहां से संचालनालय में उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्रभारी सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग भेजा गया है।
अशोक पांडेय को गरियाबंद से दुर्ग भेजा गया (CG Transfer Latest News)
इसके अलावा अशोक पांडेय को गरियाबंद से दुर्ग, वरुण नागेश को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र से गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को दुर्ग से राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। सुधाकर बोदले को सक्ती से सरगुजा भेजा गया है। सहायक संचालक स्तर पर लुपेन्द्र महिनाग, ऋतीश कुमार टंडन, अतुल दाण्डेकर और अनुकूल पांडेय को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों के बाद अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 175 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन, चूक गए तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत

Facebook


