इस खिलाड़ी ने माना धोनी का अहसान, कहा उनकी बदौलत ही टीम इंडिया में ज्यादा दिनों तक खेल सका

इस खिलाड़ी ने माना धोनी का अहसान, कहा उनकी बदौलत ही टीम इंडिया में ज्यादा दिनों तक खेल सका

इस खिलाड़ी ने माना धोनी का अहसान, कहा उनकी बदौलत ही टीम इंडिया में ज्यादा दिनों तक खेल सका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: April 17, 2020 9:24 am IST

नईदिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज केदार जाधव ने पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया है, उन्होने यह माना कि धोनी के कारण ही वे टीम इंडिया में खेल सके हैं। बता दें कि 35 साल केदार जाधव ने इंडिया टीम के लिए 73 वनडे मैच खेले हैं। जाधव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुना नहीं गया था, बाद में ये मैच भी स्थगित हो गए थे।

ये भी पढ़ें:इरफान पठान ने कहा- धर्म के नाम पर धंधा हो रहा है… देखें दिल जीतने वाला ये व…

केदार जाधव ने इंस्टाग्राम लाइव चैट में कहा, ‘जब मैं बड़ा हो रहा था, तब सचिन मेरे आदर्श हुआ करते थे। मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं उनके साथ नहीं खेल सका, लेकिन जब पंसदीदा क्रिकेटर की बात करें तो जाहिर तौर पर वह धोनी हैं।’उन्होने कहा, ‘जब मैं माही भाई से मिला था, तब मैंने सोचा था कि वह भारत के कप्तान हैं, तो काफी सख्त होंगे, लेकिन उनसे मिलने के बाद पसंदीदा क्रिकेटर की कोई और तस्वीर नहीं नजर आई।’

ये भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर को है मदद की जरुरत, बच्चों की ज़िद पर बनाना पड़ा टिक-ट…

आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई के लिए खेलने वाले जाधव ने कहा, ‘मैं आठ-दस वनडे ही खेल पाता, लेकिन माही भाई ने मेरा साथ दिया और उनके शांत स्वाभाव का मुझ पर असर रहा है। जब मैं उन्हें देखता हूं तो मुझे आत्मविश्वास मिलता है और अगर आपको ऐसा समर्थन कप्तान से मिले, तो इससे काफी मदद मिलती है।’

ये भी पढ़ें: आथिया शेट्टी की शर्ट वाली तस्वीर पर केएल राहुल का रिएक्शन, अपने अंद…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com