तीन भारतीयों ने सऊदी ओपन में कट हासिल किया

तीन भारतीयों ने सऊदी ओपन में कट हासिल किया

तीन भारतीयों ने सऊदी ओपन में कट हासिल किया
Modified Date: April 18, 2024 / 10:22 pm IST
Published Date: April 18, 2024 10:22 pm IST

रियाद, 18 अप्रैल (भाषा) शिव कपूर, अजितेश संधू और गगनजीत भुल्लर ने यहां 10 लाख डॉलर इनामी सऊदी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट हासिल कर लिया है।

कपूर ने शुरुआती दो दौर में 72 और 69 जबकि संधू ने 76 और 65 से कुल एक अंडर का स्कोर बनाया। दोनों संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर चल रहे हैं। भुल्लर (70-72) ने कुल पार 142 के स्कोर से कट हासिल किया।

वीर अहलावत (74-70), सपतक तलवार (76-68), कार्तिक शर्मा (75-70), एस चिकारंगप्पा (73-73), एसएसपी चौरसिया (77-73) और युवराज सिंह संधू (73-79) कट हासिल करने में नाकाम रहे। हनी बैसोया भी पहले दौर के बाद हट गए।

अमेरिका के जॉन कैटलिन ने दूसरे दौर में चार अंडर 67 के स्कोर से कुल 10 अंडर के स्कोर से एक शॉट की बढ़त बना ली है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में