(Jio Anniversary Offer/ Image Credit: Screengrab)
Jio Anniversary Offer: दरअसल, रिलायंस जियो अपने 3,599 रुपये वाले सालाना प्रीपेड प्लान पर Mega Anniversary Offer दे रही है। इस प्लान (Jio Anniversary Offer) की वैलिडिटी 365 दिन है। इसमें हर दिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। यानी पूरे साल 912.5GB रेगुलर डेटा मिलता है। वहीं, एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलता है। इसके लिए 5G फोन, Jio 5G कवरेज और कंपनी की शर्तें पूरी करना जरूरी है।
एनिवर्सरी ऑफर का सबसे बड़ा (Jio Anniversary Offer) आकर्षण 120GB बोनस डेटा है। Jio इसे 12 महीनों तक हर महीने 10GB के हिसाब से दे रही है। इस तरह रेगुलर डेटा के साथ पूरे साल कुल डेटा 1032.5GB हो जाता है। बोनस डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB डेटा से अलग होगा और हर महीने डेटा बूस्टर के रूप में मिलेगा। इसे एक्टिवेट करने और इस्तेमाल करने की जानकारी ग्राहक MyJio ऐप में देख सकते हैं।
इस प्लान के साथ 12 JioTV Pro वाउचर मिलते हैं। हर वाउचर की कीमत 55 रुपये बताई गई है और इसके जरिए 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा प्लान में JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसका लाभ लेने के लिए उसी Jio नंबर से लॉगिन करना होगा, जिस पर यह रिचार्ज एक्टिव है। साथ ही JioAICloud पर 50GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।
Jio के इस प्लान में 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसमें Gemini के अतिरिक्त AI फीचर्स, 5TB क्लाउड स्टोरेज और दूसरे Google AI टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लाभ 18 साल या उससे अधिक उम्र के पात्र Jio ग्राहकों के लिए है। ग्राहक MyJio ऐप में दिए गए संबंधित बैनर से इसे क्लेम कर सकते हैं।
इस प्लान में कुछ पार्टनर ऑफर्स (Jio Anniversary Offer) भी शामिल हैं। EaseMyTrip पर फ्लाइट बुकिंग में 2,200 रुपये तक की छूट, AJIO पर 1,000 रुपये की खरीदारी पर 200 रुपये की छूट और Cinepolis टिकट पर 150 रुपये की छूट मिल सकती है। इन वाउचर और ऑफर्स को MyJio ऐप के Coupons या My Winnings सेक्शन में देखा जा सकता है। सभी लाभों पर कंपनी की अलग-अलग शर्तें लागू हैं।