तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज के लिए टीजी20 की शुरूआती नीलामी में बड़ी बोली लगी

तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज के लिए टीजी20 की शुरूआती नीलामी में बड़ी बोली लगी

तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज के लिए टीजी20 की शुरूआती नीलामी में बड़ी बोली लगी
Modified Date: June 7, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: June 7, 2026 4:57 pm IST

हैदराबाद, सात जून (भाषा) भारत के टी20 उप कप्तान तिलक वर्मा को रविवार को यहां टीजी20 लीग की पहली खिलाड़ियों की नीलामी में मेडक फाल्कन्स ने 33 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली में खरीदा।

तिलक को शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे।

तिलक के भारतीय टीम के साथी मोहम्मद सिराज वारंगल वॉरियर्स में शामिल हो गए। वॉरियर्स ने इस तेज गेंदबाज को 14 लाख रुपये में खरीदा।

तिलक और सिराज दोनों ‘आइकन’ खिलाड़ी हैं। इनके अलावा ए प्लस और ए वर्ग भी हैं।

ऑलराउंडर सीवी मिलिंद सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने जिन्हें अन्विता खम्मम एसेस ने 17 लाख रुपये में खरीदा।

पहली टीजी20 लीग 21 जून से शुरू होगी जिसमें आठ फ्रेंचाइजी 21 दिनों में 32 मैच खेलेंगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में