टियाफो और फ्रिट्ज में होगा खिताबी मुकाबला

टियाफो और फ्रिट्ज में होगा खिताबी मुकाबला

टियाफो और फ्रिट्ज में होगा खिताबी मुकाबला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: October 8, 2022 8:27 pm IST

तोक्यो, आठ अक्टूबर (एपी) अमेरिका के दो खिलाड़ियों फ्रांसिस टियाफो और टेलर फ्रिट्ज ने सेमीफाइनल में तीन सेट तक चले मुकाबलों में जीत दर्ज करके जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

टियाफो ने टूर्नामेंट में पहली बार सेट गंवाया लेकिन वह आखिर में दक्षिण कोरिया के क्वोन सून-वू को 6-2, 0-6, 6-4 से हराकर सत्र के अपने दूसरे फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

सियोल में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक सप्ताह अलग-थलग रहे फ्रिट्ज ने निर्णायक सेट में 3-1 से पिछड़ने के बाद डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-7 (5), 6-3 से हराया।

एपी

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में