शीर्ष खिलाड़ी स्वियातेक सेमीफाइनल में, कोको गॉ हारीं
शीर्ष खिलाड़ी स्वियातेक सेमीफाइनल में, कोको गॉ हारीं
पेरिस, सात जून (एपी) दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में दबदबा बनाते हुए 19 वर्षीय कोको गॉ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यह क्वार्टरफाइनल पिछले साल के फाइनल का दोहराव रहा जिसमें स्वियातेक ने अमेरिकी खिलाड़ी गॉ पर 6-4, 6-2 से जीत हासिल की।
इस तरह स्वियातेक का दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी गॉ के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 7-0 हो गया है। स्वियातेक ने गॉ के खिलाफ सभी 14 सेट में जीत दर्ज की है। पिछले साल पेरिस में रोलां गैरां में स्वियातेक ने गॉ को 6-1, 6-3 से हराया था।
अब गुरूवार को स्वियातेक का सामना 14वीं वरीय बीट्रिज हदाद माइया से होगा जो ब्राजील की ओर से 55 साल में ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।
खिताबी भिड़ंत के लिए जगह बनाने के लिये दूसरे सेमीफाइनल में आर्यना सबालेका (दूसरी रैंकिंग) का सामना चेक गणराज्य की गैर वरीय कैरोलिना मुचोवा से होगा।
हदाद माइया ने सातवें नंबर की खिलाड़ी ओंस जाबूर के खिलाफ वापसी करते हुए 3-6, 7-6, 6-1 से जीत दर्ज की।
एपी नमिता मोना
मोना

Facebook


