शीर्ष वरीयता प्राप्त पेगुला चार्ल्सटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

शीर्ष वरीयता प्राप्त पेगुला चार्ल्सटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

शीर्ष वरीयता प्राप्त पेगुला चार्ल्सटन ओपन के क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: April 7, 2023 / 10:13 am IST
Published Date: April 7, 2023 10:13 am IST

चार्ल्सटन (अमेरिका), सात अप्रैल (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने लगातार 10 गेम गंवाए और अंतिम सेट में एक समय वह 0-4 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करके चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व में तीसरे नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी पेगुला ने 15वीं वरीयता प्राप्त इरिना कैमिलिया बेगु को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 4-6 , 6-4 से हराया।

पेगुला को अगर क्वार्टर फाइनल में 12वीं वरीयता प्राप्त पाउला बडोसा को हराकर अंतिम चार में जगह बनानी है तो उन्हें अपने खेल में निरंतरता दिखानी होगी। बडोसा ने एक अन्य मैच में डायना स्नायडर पर 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की।

दूसरी वरीयता प्राप्त ओन्स जाबेर, तीसरी वरीय डारिया कसातकिना और मौजूदा चैंपियन बेलिंडा बेनसिच भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

जाबेर ने कारोलिन डोलहाइड को 6-3, 7-5 से, कसातकिना ने बर्नार्डा पेरा को 6-3, 7-6 (3) से और बेनसिच ने शेल्बी रोजर्स को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में