शीर्ष वरीय रुतुजा भोसले अपनी जोड़ीदार के साथ युगल क्वार्टरफाइनल में उलटफेर का शिकार

Ads

शीर्ष वरीय रुतुजा भोसले अपनी जोड़ीदार के साथ युगल क्वार्टरफाइनल में उलटफेर का शिकार

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 09:59 PM IST

मुंबई, पांच फरवरी (भाषा) शीर्ष वरीय रुतुजा भोसले और पेंगटार्न प्लिप्यूच की जोड़ी बृहस्पतिवार को यहां युगल क्वार्टर फाइनल में निकोल फोसा ह्यूर्गो और मनंचया सवांगकेव से उलटफेर भरी हार के बाद मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज से बाहर हो गईं।

भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी रुतुजा और थाईलैंड की पेंगटार्न ने पहला सेट जीता। लेकिन निकोल और मनंचया ने वापसी करते हुए टाईब्रेकर में 4-6, 6-1 (11-9) से मैच जीत लिया।

दिन की शुरुआत एक बड़े उलटफेर के साथ हुई जिसमें चीन की फांगरान टियान ने चौथी वरीय और दुनिया की 135वें नंबर की महिला एकल खिलाड़ी हैने वैंडविंकेल को ढाई घंटे तक चले कड़े मुकाबले में 2-6, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

थाईलैंड की लानलाना तारारुडी ने दक्षिण कोरिया की पार्क सो-ह्यून पर 3-6, 6-3, 6-0 से जीत हासिल की।

सातवीं वरीय लिली टैगर ने जापान की एरी शिमिजु पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।

नौवीं वरीय तातियाना प्रोजोरोवा ने 19 साल की क्रिस्टियाना सिदोरोवा को 6-4, 6-1 से हराकर सीधे सेटों में मैच जीत लिया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर