दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना

Ads

दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 09:59 AM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 09:59 AM IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने दोपहर और शाम के दौरान तेज सतही हवाएं चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 28 डिग्री, रिज क्षेत्र में 24.5 डिग्री और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सभी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहे।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव