भारत के लिये एशियाई खेलों में कठिन एकल ड्रॉ, युगल में प्रबल संभावना

Ads

भारत के लिये एशियाई खेलों में कठिन एकल ड्रॉ, युगल में प्रबल संभावना

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 04:39 PM IST

नागोया, 25 सितंबर (भाषा) भारत को एशियाई खेलों की पुरूष एकल टेनिस स्पर्धा में चुनौतीपूर्ण ड्रॉ मिला है जिसमें सातवीं वरीयता प्राप्त सुमित नागल के लिये रास्ता कठिन है जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त दक्षिणेश्वर सुरेश के ड्रॉ में भी चीन के तीसरी वरीयता प्राप्त वू यिबिंग हैं ।

सातवीं वरीयता प्राप्त नागोया को पहले दौर में बाय मिला है और वह दक्षिण कोरिया के होंग सियोंगचान से खेलेंगे जो रैंकिंग में भले ही नीचे हों लेकिन उन्हें हराना कठिन है ।

नागल और होंग दोनों भारत और कोरिया के बीच डेविस कप मुकाबले का हिस्सा थे । इसमें जीतने पर नागल का सामना ताजिकिस्तान के सोमोन अमोनोव या नौवीं वरीयता प्राप्त उजबेकिस्तान के सर्जेइ फोमिन से हो सकता है ।

इसके बाद वू यिबिंग और आठवीं वरीयता प्राप्त जापान के हायातो मत्सुओका से टक्कर हो सकती है ।

दक्षिणेश्वर को पहले दौर में बाय मिला है और दूसरे दौर में वह इंडोनेशिया के मुहम्मद त्रिसमुवांतारा से खेलेंगे । इसमें जीतने पर वह ताजिकिस्तान के अनवर रखमातोव या छठी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै के चुन सिन सेंग से खेल सकते हैं । क्वार्टर फाइनल में उनकी टक्कर उजबेकिस्तान के 14वीं वरीयता प्राप्त कुमोयुन सुल्तानोव से होगी ।

महिला एकल में भारत की कोई खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में नहीं है ।

पुरूष युगल में भारत के एन श्रीराम बालाजी और अनिरूद्ध चंद्रशेखर पदक के प्रबल दावेदार होंगे । युकी और दक्षिणेश्वर पांचवें स्थान पर हैं ।

महिला युगल में अंकिता रैना और रूतुजा भोसले का सामना कजाखस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा और अन्ना दानिलिना से होगा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता